नोएडा। सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट के दिन 21 अगस्त को नोएडा एक्सप्रेसवे तीस मिनट के लिए बंद रहेगा। इस बाबत एजेंसी की ओर से योजना तैयार की जा रही है। वहीं, अंतिम ब्लास्ट से पहले 19 अगस्त को बैठक होगी। इसमें सभी एजेंसियां शामिल होकर मंथन करेंगी।
सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट से 15 मिनट पहले एक्सप्रेसवे को बंद किया जाएगा। इसके अलावा ब्लास्ट के बाद भी 15 मिनट तक एक्सप्रेसवे बंद रहेगा। इस दौरान काफी धूल उड़ने की उम्मीद है। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण, बिल्डर और एडिफिस इंजीनियरिंग के बीच बैठक में प्रस्तुत होगी। बैठक में बताया जाएगा कि अंतिम ब्लास्ट के काम को कैसे पूरा किया जाएगा। इस दौरान कौन-कौन से एहतियाती काम होंगे और सुरक्षा को लेकर क्या तैयारी है। इन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी। विस्फोट के दौरान सर्किट के पास केवल पांच लोग मौजूद रहेंगे। इसमें एडिफिस इंजीनियरिंग, जेट डिमोलिशन के तीन विदेशी अधिकारियों के अलावा एक अन्य अधिकारी शामिल हो सकता है। ब्लास्ट के दिन मलबा बाहर न निकले। किसी को चोट न लगे। इसके लिए एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। अंतिम ब्लास्ट के तैयारियों के दौरान इमारत के लोड को कम करने का प्रयास किया जा रहा है।