फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर बांगर के किसानों ने की सर्किल रेट व मुआवजा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे
विज्ञापन

जेवर। नोएडा एयरपोर्ट से प्रभावित छह गांव के किसानों को जेवर बांगर की 48 हेक्टेयर जमीन पर विस्थापित किया जाना है। अधिगृहीत की जाने वाली भूमि के मूल मालिक किसानों के साथ शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में बैठक की। प्रशासन ने किसानों से उनकी मांगों और अधिग्रहण को लेकर आगे होने वाली प्रक्रिया पर वार्ता की। किसानों ने सर्किल रेट व मुआवजा वृद्धि सहित कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता, किसान जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। जेवर एसडीएम संजय मिश्रा, तहसीलदार दुर्गेश सिंह, नायब तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने लगभग 150 किसानों को बुलाया था। किसान कांग्रेस के योगेश तालान ने बताया कि किसानों ने प्रशासन द्वारा बताए गए 2800 रुपये प्रतिवर्ग मीटर पर अपनी जमीन देने से साफ मना किया है। उन्होंने मांग की कि पहले सर्किल रेट बढ़ाने और मुआवजा राशि को बढ़ाने के साथ ही प्रभावित परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। वहीं, कब तक नौकरी दी जाएगी यह भी लिखित में दिया जाए। वहीं, प्रभावित परिवार के सदस्यों के बालिग होने की आयु सीमा को 2018 के बजाए, जिस दिन उनकी जमीन का अधिग्रहण शुरू हुआ है उस दिन से माना जाए। साथ ही सरकार द्वारा 500 रुपये प्रतिवर्ग मीटर के अतिरिक्त घोषणा को जेवर बांगर में ली जाने वाली जमीन पर भी लागू किया जाए। किसानों ने शनिवार को एक बैठक जेवर के वैना रोड पर रखी है, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें