फतेहाबाद के अपेक्स पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : स्रोत-पुलिस
फतेहाबाद। जिले में पिछले तीन दिन से चल रही 58वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में टेबल टेनिस व ताइक्वांडो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
अपेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई टेबल टेनिस की प्रतियोगिता में 4 श्रेणियों में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। हिसार और गुरुग्राम की टीमों ने भी एक-एक श्रेणी में बाजी मारी।
-
महिला वर्ग में फरीदाबाद और हिसार का प्रदर्शन
टेबल टेनिस के महिला वर्ग में अंडर-14 और अंडर-19 दोनों ही श्रेणियों में फरीदाबाद की खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर 14 में फरीदाबाद ने गुरुग्राम को हराया। अंडर-17 श्रेणी में हिसार की टीम ने फरीदाबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया।
-
पुरुष वर्ग में फरीदाबाद और गुरुग्राम का दबदबा
टेबल टेनिस पुरुष वर्ग अंडर-17 और अंडर -19 श्रेणियों में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अंडर-17 के फाइनल मुकाबले में फरीदाबाद ने हिसार को हराया। अंडर-19 श्रेणी में भी फरीदाबाद ने रेवाड़ी को हराकर जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग की अंडर-14 श्रेणी में गुरुग्राम ने हिसार को हराकर खिताब अपने नाम किया।
-
ताइक्वांडो में सोनीपत ने मारी बाजी
गांव धांगड़ में संपन्न राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की अंडर 14, 17 व 19 श्रेणी के मुकाबले हुए। सिरसा और सोनीपत ने जीत दर्ज कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाई है। अंडर 14 में सिरसा ने रेवाड़ी को 7 अंक से हराकर ट्राॅफी जीती। सोनीपत ने अंडर 17 में पंचकूला को, अंडर 19 में राेहतक को हराया।
-