फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गायन समेत अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाट्टी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।