प्राधिकरण से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के विदाई देते नोएडा एम्पलॉइज एसोसिएशन
-फोटो
नोएडा। सेक्टर-96 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन ने विदाई समारोह आयोजित किया। प्राधिकरण से सेवानिवृत्त हुए सात कर्मचारियों को विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में विधि अधिकारी प्रियांश गौतम, मैकेनिक ऑपरेटर खेमपाल सिंह और अन्य कर्मचारी शामिल रहे। प्राधिकरण के अधिकारियों और एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया। एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महासचिव जितेंद्र कुमार उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो