ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं। इन लाइटों पर करीब 3.31 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने शुक्रवार को इनका शुभारंभ किया। इस दौरान ओएसडी अभिषेक पाठक और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह पहल उद्यमियों की मांग पर की गई थी। प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनजी रवि कुमार ने इस योजना को मंजूरी दी थी। ब्यूरो