फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनिकेत हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। अंबेडकर नगर मोहल्ले में अनुसूचित जाति के किशोर अनिकेत की हत्या के 27 दिन बाद भी चार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिजन नाराज हैं। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मोहल्ले में अब भी पुलिस बल तैनात है। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। राजनीतिक पार्टियां भी इस मुद्दे को लेकर आगामी रणनीति तैयार कर रही हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में भी लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार उपाध्याय का कहना है कि फरार आरोपियों के घरों पर अभी भी ताला लगा हुआ है। सभी आरोपी घर से भागे हुए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें