बेटी को युवक के साथ देख भड़के परिजन, की पिटाई
दनकौर (संवाद)। रोशनपुर गांव में युवती को बाइक पर बैठाकर ले जा रहे युवक को उसके परिजनों ने बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।रामबक्श की बुआ शीला ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा मथुरा का रहने वाला है। शनिवार को वह अपनी बुआ के घर आ रहा था। रास्ते में उसे गांव की एक युवती मिली जिसने बाइक पर लिफ्ट मांगी। रामबक्श ने उसे बाइक पर बैठाकर रोशनपुर की ओर चलना शुरू किया। आरोप है कि गांव के पास युवती के परिवार ने दोनों को देख लिया और युवक को रोककर पीटा। सहायक पुलिस आयुक्त-3 डॉ. रविशंकर निम ने बताया, मामले की जांच की जा रही है।