फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक और दंपती विवाद में नहीं उलझेगी थानों की पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक और दंपती विवाद में नहीं उलझेगी थानों की पुलिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिले के थानों में हर रोज दंपती और अन्य पारिवारिक मामलों की शिकायत बड़ी संख्या में मिलती है और पुलिस इनके निपटारे मेें दिन रात उलझी रहती है। इस वजह से आपराधिक वारदातों के खुलासे में बाधा उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए पारिवारिक और दंपती विवाद के मामलों के समाधान के लिए नॉलेज पार्क थाने में मीडिएशन सेंटर तैयार किया जा रहा है। इसमें शारदा विश्वविद्यालय भी सहयोग कर रहा है। विवि के मनोचिकित्सक और विधि के छात्र भी मीडिएशन सेंटर में काउंसलिंग कर ऐसे मामलों के निपटारे का प्रयास करेंगे।
जिला पुलिस को हर रोज मिलने वाली शिकायतों में सबसे अधिक पारिवारिक विवाद से जुड़ी रहती हैं। इनमें दंपती विवादों की संख्या सर्वाधिक रहती है। छोटे-छोटे मामलों की सूचना कंट्रोल रूम पर दी जाती और कई बार पीड़ित थाने पहुंचकर भी मदद की मांग करते हैं। पारिवारिक संबंधों को लेकर हुए विवाद में दोनों ओर से बड़ी संख्या में लोग थाने व चौकी पर पहुंचते हैं। इतना ही नहीं कई बार लंबी वार्तालाप और पंचायत भी चलती है। पारिवारिक विवादों को सुलझाने में उलझी पुलिस को आपराधिक केस खोलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पुलिस का काम बाधित होता है। थाना पुलिस को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए एसएसपी वैभव कृष्ण के निर्देश पर नॉलेज पार्क थाने में मीडिएशन सेंटर बनाने का काम शुरू हो गया है। इसकी काफी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसलिंग से विवाद नहीं निपटा तो होगी एफआईआर
दंपती और पारिवारिक विवाद के मामलों की शुरुआत में अक्सर दोनों पक्ष आवेश में रहते हैं और एक दूसरे पर एफआईआर व जेल भिजवाने का प्रयास करते हैं। लेकिन, एफआईआर दर्ज होने या फिर समझाने पर समझौता करने को तैयार हो जाते हैं और फिर एफआईआर खत्म कराने का प्रयास करते हैं। मीडिएशन सेंटर बनाने का मकसद दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराकर विवाद को समाप्त कराना है। ताकि उनके संबंध न बिगड़ें। अगर, काउंसलिंग के बाद भी दोनों पक्षों का विवाद समाप्त नहीं होगा तो ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें