फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट से लौटते समय परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-अपहरण व हत्या की कोशिश, तीन आरोपी नामजद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। तिजारा कोर्ट से तारीख पर पेश होकर घर लौट रहे सुल्तानपुर काटपुरी गांव के एक परिवार पर हमला कर अपहरण और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों का दावा है कि पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन

पीड़ित वाजिद हुसैन निवासी सुल्तानपुर काटपुरी, खंड पिनगवां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी जमानत से जुड़ी तारीख पर तिजारा कोर्ट गए थे। उनके साथ रिश्तेदार शेर मोहम्मद, साबिर हुसैन, मुजाहर, नईम हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद थे। कोर्ट से लौटते समय जब उनकी गाड़ी झिर मंदिर चौकी के पास पहुंची, तभी तीन-चार गाड़ियों में सवार आरोपियों ने उनकी गाड़ी को आगे-पीछे से घेरकर रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, गाली-गलौच की और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। किसी तरह जान बचाकर पीड़ित झिर मंदिर के सामने स्थित फौजी कैंप पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें सुरक्षा में लेकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को सीएचसी फिरोजपुर झिरका में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जाहिद पुत्र अब्दुल कुदुश, नसीम पुत्र अब्दुल कुदुश और अजरुद्दीन पुत्र बशीर निवासी प्लासली, तहसील तिजारा, जिला अलवर की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें