ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसाइटी के टावर ए की लॉबी में बृहस्पतिवार को फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त लॉबी में कोई मौजूद नहीं था।लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरत रहा है। सोसाइटी में रहने वाले सुजीत ने बताया कि फॉल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा गिरा है। आरोप है कि सोसाइटी में सीपेज की समस्या अधिक है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह पानी टपकता रहता है। इस कारण कारण छत कमजोर हो रही है। ऐसे में कई बार फॉल्स सीलिंग गिर चुकी है। उन्होंने बताया कि आए दिन किसी न किसी टावर में घटनाएं हो रही हैं।