फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फरीदाबाद-गुरुग्राम में भी हो सकती थी फर्जी लूट की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद-गुरुग्राम में भी हो सकती थी फर्जी लूट की वारदात
विज्ञापन

- तय हुआ था जहां से जिस दिन ज्यादा कैश मिलेगा वहीं देंगे अंजाम, 15 दिन पहले बनी थी योजना
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। 31 मई को ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में हुए 9 लाख रुपये की फर्जी लूट की घटना गुरुग्राम या फरीदाबाद में भी हो सकती थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह बात स्वीकार की। तय हुआ था कि जिस दिन जहां से ज्यादा कैश मिलेगा, वहीं पर इस घटना को अंजाम दिया जाएगा। घटना से 15 दिन पहले योजना बनाई गई थी। इस दौरान ग्रेनो में प्लाइवुड शोरूम से 9 लाख रुपये के कैश उठाने का काम मिला। आरोपियों को यही मौका सबसे उचित लगा।
मुख्य आरोपी कैश कलेक्शन एजेंट संतोष कुमार दिल्ली के मंगोलपुरी टेकचंद एंड सन्स के मालिक अखिल गोयल के यहां पर काम करता था। अखिल गोयल का काम गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद समेत दिल्ली-एनसीआर के अन्य शहरों में भी फैला हुआ है। संतोष कुमार कार, बाइक के लोन के साथ उधारी का पैसा नहीं चुका पाने से परेशान था। इसीलिए 15 दिन पहले फर्जी लूट की योजना बनाई थी। इस बीच अखिल गोयल ने संतोष को फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत शहरों में भी पैसा लेने भेजा लेकिन वह रकम बड़ी नहीं थी। ग्रेनोे में साइट -4 स्थित श्री कृष्णा लेमिनेटस कंपनी से 9 लाख रुपये की रकम उठाना था। आरोपियों को लगा यही सबसे अच्छा मौका है।
विज्ञापन


तीन महीने पहले इसी थाना क्षेत्र में 1.15 करोड़ की फर्जी लूट का रचा गया था नाटक

इसी थाना क्षेत्र में पी-3 चौराहे पर दादरी के खल चूनी व्यापारी गोपाल गोयल के मुंशी चेतन ने 1.15 करोड़ रुपये की लूट का फर्जी नाटक रचा था। उसने बुलंदशहर के रहने वाले मामा गुड्डू के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने 1.7 करोड़ रुपये बरामद कर लिए थे। जबकि 7.5 लाख रुपये लेकर आरोपी का मामा फरार हो गया था।
विज्ञापन


खुलासा करने के लिए कमिश्नर का आभार व्यक्त किया

ग्रेटर नोएडा। साइट-4 में हुई 9 लाख रुपये की फर्जी लूट की घटना का खुलासा करने के लिए साइट-4 के व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का आभार व्यक्त किया। व्यापारी नेता मनोज गर्ग ने बताया कि घटना को सिर्फ़ 2 दिन के अंदर ही खोल दिया गया ओर रक़म बरामद की। व्यापारियों ने खुलासा करने वाले सभी पुलिस कर्मियों की टीम को सम्मान करने का भी निर्णय लिया है। व्यापारी बजरंग गोयल, मनोज गर्ग, मुकुल गोयल, रवि शर्मा, राजेश ढिंगरा, मुदित ढिंगरा समेत अन्य उपस्थित रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें