फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट मामला: आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोट मामला: आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी
विज्ञापन


- पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी, 6.48 लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ पांच हुए थे गिरफ्तार

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नकली नोट मामले में पुलिस ने इस नेटवर्क की तह में जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सबसे पहले गिरफ्तार पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को पुलिस ने इसके लिए कोर्ट में अर्जी देकर इन आरोपियों की सात दिन की रिमांड मांगी है। वहीं टीम आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मंगलवार को नकली नोट खपाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार किए गए थे। इस गिरोह को बिहार के छपरा का एक शख्स नकली नोट सप्लाई कर रहा था और आरोपी इंस्टाग्राम ग्रुप पर जुड़कर नकली नोट को खपा रहे थे। इनके तार कुवैत व साउदी अरब से भी जुड़े हुए थे। एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि पुलिस की टीम फिलहाल गिरोह के सरगना के बारे में पता लगाने में जुटी है। इसमें अन्य लोगों की भूमिका के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। साथ ही नकली नोट कहां बनते था, कहां से कागज आते थे, इसका पूरा नेटवर्क कहां तक है, इस पर भी पुलिस की नजर है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के मोबाइल से कई तरह की जानकारी पुलिस को मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें