फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीमा अधिकारी बन करोड़ों की ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। बीमा अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ राहुल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा और लखनऊ स्थित पीजीआई थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को दिल्ली के गणेश नगर से दबोच लिया। आरोपी के पास से एक लाख लोगों का अनधिकृत डाटा और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोप है कि पांच साल में आरोपी ने करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुछ माह पूर्व लखनऊ निवासी नीरज पांडेय से एक व्यक्ति ने बीमा कंपनी का अधिकारी बनकर ठगी की थी। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर की सूचना पर नोएडा एसटीएफ और पीजीआई लखनऊ पुलिस की टीम ने आरोपी राजकुमार उर्फ राहुल निवासी साउथ गणेश नगर, थाना मंडावली दिल्ली को धर दबोचा। उसके कब्जे से एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर, 12 मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2013 में उसने टेली कॉलर की नौकरी की थी। वर्ष 2015 में नौकरी छोड़कर सेक्टर-16 में कॉल सेंटर खोला और हैकरों से डाटा लेकर लोगों को फोन करने लगा। वह अपने को एक नामी इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताता था। लोगों को बीमा में बोनस और लोन दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये ऐंठ लेता था। जब लोग उससे लोन आदि की जानकारी करते तो बहाने बनाकर टालता रहता था। इतना ही नहीं वह लोन पास होने का फर्जी लेटर और पांच माह बाद का फर्जी चेक लोगों के पास भेजा करता था। इस तरह से उसने करोड़ों रुपये ठगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें