फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी एनकाउंटर मामले में कोर्ट में पेश हुए कोतवाल व एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी एनकाउंटर के मामले में कोर्ट में पेश हुए कोतवाल व एसीपी
विज्ञापन

-जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा के फर्जी एनकाउंटर करने का मामला
-अप्रैल माह में तत्कालीन कोतवाली प्रभारी व 11 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ का मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने बुधवार को एक फर्जी एनकाउंटर के मामले में जेवर कोतवाली प्रभारी और एसीपी का तलब किया। कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ था। अब उस मामले में तथ्य से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। मामले में प्रभारी व एसीपी को तलब किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता सीपी गौतम ने बताया कि कोर्ट ने वर्ष 2022 में बीटेक छात्र सोमेश गौतम के साथ कथित फर्जी मुठभेड़ के मामले में तत्कालीन जेवर कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार सिंह समेत 12 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। फरवरी, 2025 को जारी आदेश पर अप्रैल में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच कोतवाली पुलिस कर रही थी। जांच बदलवाने के लिए हाईकोर्ट में अपील की गई, लेकिन 22 दिन के अंदर पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसमें आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिलने का दावा किया गया। इस बीच याचिकाकर्ता ने कोर्ट में अपील की कि जिस बाइक को मुठभेड़ में छात्र के साथ दिखाया गया था। उसी को मुठभेड़ के बाद किसी और से बरामद दिखाया गया। दस्तावेज व साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जिस पर कोर्ट ने बुधवार को कोतवाली प्रभारी व एसीपी को तलब किया था। दोनों पक्ष ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें