फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकली नोट चलाने वाले गिरोह के सरगना गौरव भल्ला के विदेश भागने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली नोट चलाने वाले गिरोह के सरगना गौरव भल्ला के विदेश भागने की आशंका
विज्ञापन


- नोएडा समेत कई शहरों की पुलिस कर रही तलाश, कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस ने अप्रैल में गिरोह का किया था पर्दाफाश

माय सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नकली नोट के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगाना गौरव भल्ला के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है। नोएडा समेत देश के कई शहरों की पुलिस गौरव की तलाश में जुटी है। अप्रैल में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। मामले की जांच में गौरव भल्ला का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि आरोपी मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों की पुलिस के रडार पर है।

कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने अप्रैल में 6.48 लाख के नकली नोट के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के फैज खान, आयुष गुप्ता, आदित्य गुप्ता, हरिओम अत्री समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गिरोह के दुबई और कुवैत कनेक्शन की बात सामने आई। गिरोह का संचालन विदेश से किया जा रहा था। इस मामले में बिहार निवासी जालसाज सिंघानिया का नाम सामने आया था। कुछ महीने पहले सिंघानिया को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद नोएडा पुलिस मध्य प्रदेश के रतलाम जाकर इस मामले में जांच की थी तब गौरव भल्ला का नाम सामने आया था। अब बतया जा रहा है कि गौरव भल्ला विदेश भाग गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकली नोट का काला कारोबार बढ़ा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नकली नोट के काला कारोबार हाल के महीनों में बढ़ा है। दो दिन पहले ही ग्रेटर नोएडा में एक बड़े गैंग का पुलिस ने खुलासा किया और आठ करोड़ रुपये से अधिक का नकली नोट बरामद किया था। इससे पहले कोतवाली सेक्टर-24, कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। इसमें देश के अलावा विदेशी नेटवर्क का भी पता चला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें