फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दाऊजी मंदिर में मेले का आगाज, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में महिला कबड्डी प्रतियोगिता और रात में रागिनी मुकाबला हुआ
विज्ञापन

26 सितंबर तक चलेगा बलदेव छठ मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के दाऊजी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार से बलदेव छठ मेले की शुरुआत हो गई। मेला 17 से 26 सितंबर तक चलेगा। पहले दिन दाऊजी के जन्मोत्सव पर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल रही। आसपास के क्षेत्रों से भी लोग मेले में पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा मेला क्षेत्र जगमगा उठा। पहले दिन महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रात में रागिनी मुकाबला भी हुआ। इससे मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ खेल और मनोरंजन का रंग भी देखने को मिला। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों की कई दुकानें लगी हैं। इसके अलावा खान-पान, घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की दुकानें भी सजी हैं। रंगीन दुकानों और रोशनी से मेला परिसर आकर्षक नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें