नोएडा। अगाहपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक फैक्ट्रीकर्मी ने सोमवार रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कर्मी की पत्नी ने ननद पर और ननद ने पत्नी पर विवाद कर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि पश्चिम बंगाल निवासी कार्तिक मंडल (30) पत्नी के साथ अगाहपुर गांव में रहते थे। दिवाली वाले दिन कार्तिक ने पत्नी से कहा कि वह एक दिन के लिए मायके चली जाए। पत्नी का मायका बरौला गांव में ही है। सोमवार रात दस बजे के करीब कार्तिक कहीं से आया और अंदर से कमरा बंद कर लिया। कमरे की खिडकी खुली हुई थी। सुबह लोगों ने उसे फंदे से लटके हुए देखा। ब्यूरो