दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र की नगर स्थित पैठ वाली गली में कपड़े की दुकान पर तीन युवकों ने दुकानदार को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के मॉडर्न रेलवे सिटी एन्क्लेव कॉलोनी निवासी रामप्रीत वर्मा, दादरी नगर के पैठ वाली गली में कपड़े की दुकान है। 20 अक्टूबर को दुकान पर उनका बेटा प्रिंस बैठा हुआ था। नरौली गांव निवासी कपिल व सरदार उनकी दुकान पर कपड़े लेने के लिए पहुंचे। कपड़े दिखाने के बाद कहा कि कपड़े दे दो और रुपये देने से मना कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौच और हाथापाई कर चलें गए। शाम को 5 बजे के करीब अन्य साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर दुकान पर पहुंचे। जबरन दुकान में घुसकर प्रिंस के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल के पिता रामप्रीत वर्मा ने कपिल, सरदार, अंशुल भाटी व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद