फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रहीं सुविधाएं, जगह-जगह प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो और ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों के निवासी सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। रविवार को ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स व मेफेयर रेजीडेंसी और ग्रेनो की गौड़ अतुल्यम सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया है कि बिल्डर मेंटेनेंस शुल्क लेने के बाद भी सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

प्रीपेड मीटर से मेंटेनेंस शुल्क काटना बंद करे बिल्डर
ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने सुविधाएं और बिजली मीटर से मेंटेनेंस शुल्क काटने का विरोध किया। निवासियों का आरोप है कि कुछ समय से शिकायतों का निस्तारण सही से नहीं किया जा रहा है। बिल्डर और मेंटेनेंस एजेंसी के अधिकारी मिलने को तैयार नहीं है। बिल्डर बिजली के प्रीपेड मीटर से मेंटेनेंस शुल्क काट रहा है। इससे कई घरों की बिजली बंद हो गई। इसे तत्काल बंद करना चाहिए। फिक्स चार्ज के नाम पर वसूली भी बंद होनी चाहिए। सभी निवासियों ने दो साल का मेंटेनेंस शुल्क एडवांस दिया था।
कॉमन एरिया के लिए भी था, लेकिन अब तक 50 प्रतिशत से कम ही कॉमन एरिया बना है। ऐसे में निवासियों के मेंटेनेंस शुल्क से चार साल तक देखरेख की जा सकती है। वहीं, यूपी रेरा ने एक साल तक शुल्क माफ किया है। बिल्डर शुल्क लेना बंद करे और कॉमन एरिया के काम को पूरा कराए। फायर अलार्म, दमकल की गाड़ियों के अंदर जाने का रास्ता खोलने समेत अन्य मांग भी रखी है। दिन में कई घंटे प्रदर्शन करने के बाद निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ बिसरख कोतवाली में लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

समाधान नहीं होने पर फिर किया प्रदर्शन
मेफेयर सोसाइटी के निवासियों ने लगातार दूसरे रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि सोसाइटी में बिजली आपूर्ति की समस्या है। ट्रिपिंग हो रही है। जनरेटर से पावर बैकअप सही नहीं है। कई बार लिफ्ट फंस चुकी है। पानी की टंकी गंदी रहती है। चारदीवारी भी नहीं है। सोसाइटी के अंदर सड़क भी नहीं है। बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हैं। इस संबंध में पिछले सप्ताह बिसरख कोतवाली में शिकायत भी दी थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी पहुंची, लेकिन बिल्डर ने बात नहीं की। निवासियों ने फिर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
शुल्क देने के बाद भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं
गौड़ अतुल्यम सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को सेंट्रल पार्क में बिल्डर और एओए के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि कोरोना काल में बिल्डर ने 15 प्रतिशत मेंटेनेंस शुल्क बढ़ा दिया। बिल्डर की तरफ से कुछ दिन पहले मल्टीप्वाइंट कनेक्शन लेने के लिए ई-मेल भेजा गया। जिसमें बताया गया कि हर निवासी को 17700 रुपये का भुगतान एनपीसीएल को करना होगा। जबकि, सभी निवासी पहले ही बिल्डर को 15000 केवीए के हिसाब से भुगतान कर चुके हैं। इसके अलावा अन्य समस्याओं से भी परेशान हैं। सुरक्षा व्यवस्था अच्छी नहीं है। बेसमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। वहीं, मेंटेनेंस शुल्क देने के बाद भी कई सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें