संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण से आंखों में संक्रमण यानी आई फ्लू के मामलों भी बढ़े हैं। जिला अस्पताल की नेत्र ओपीडी में रोजाना करीब 400 मरीज आते हैं। विभाग के डॉ. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि इनमें से आंखों में संक्रमण से पीड़ित 50 से 60 मरीज आ रहे हैं।डॉ. पंकज ने बताया कि यह संक्रमण किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने, तौलिया या रुमाल साझा करने से तेजी से फैलता है। आई फ्लू आमतौर पर चार से पांच दिनों तक रहता है। लेकिन लापरवाही बरतने से स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। संक्रमण के दौरान आंखों में लालिमा, खुजली, जलन और सूजन जैसी समस्याएं होती हैं।
सीएमएस अजय राणा ने बताया कि जिला अस्पताल में इस संक्रमण के लिए जरूरी दवाइयां उपलब्ध हैं। लोगों की आंखों में अगर सूजन, जलन जैसे लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सकों को जरूर दिखाएं।