फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों पर उगाही का आरोप लगाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। साइबर सेल के पुलिस कर्मियों पर अगवा कर उगाही करने का आरोप लगाने वाले युवक को कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी माजू चौहान के रूप में हुई है। आरोपी बैंकों से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। सूचना मिलने पर साइबर क्राइम के सब इंस्पेक्टर व पांच पुलिसकर्मी आरोपी के कॉल सेंटर पर गए थे और आरोप है कि तीन कर्मचारियों को अगवा कर सात लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ था और एक पुलिसकर्मी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामले में एक सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी फरार चल रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, माजू चौहान सेक्टर-65 में बंधन फाइनेंस सर्विसेज नामक कॉल सेंटर चलाता है। लोगों को फोन कर सस्ते दर पर बैंक लोन दिलाने का झांसा देते था। लोगों से पांच से दस हजार रुपये लिए जाते थे। सोनभद्र निवासी नीरज समेत करीब एक दर्जन से अधिक लोगों ने इसके खिलाफ शिकायत की थी। इससे पहले भी माजू कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को माजू चौहान ने सेक्टर-12-22 पुलिस चौकी पहुंचकर एसीपी से शिकायत की थी कि कुछ पुलिसकर्मियों ने उसके दो भाइयों को अगवा कर लिया है और फिरौती के लिए स्टेडियम के गेट नंबर 4 पर बुला रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर साइबर सेल के सिपाही नितिन व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला कि साइबर क्राइम थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर चेतन प्रकाश, सिपाही सुमित पावला, सुमित शर्मा, अतुल नागर व सुमित मंडार भी इसमें शामिल थे। अभी पांचों आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें