फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक्सटेंडेड हाफ लाइफ फैक्टर से हीमोफिलिया बच्चों में विकलांगता में कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सटेंडेड हाफ लाइफ फैक्टर से हीमोफिलिया बच्चों में विकलांगता में कमी
विज्ञापन

- चाइल्ड पीजीआई ने साझा किए दवाई के रिजल्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। हीमोफिलिया पीड़ित बच्चों और किशोरों में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही दवा के प्रभावी परिणाम सामने आए हैं। चाइल्ड पीजीआई ने अध्ययन के निष्कर्ष साझा करते हुए बताया कि एक्सटेंडेड हाफ-लाइफ फैक्टर से बच्चों में जोड़ों में खून बहने के मामले कम हुए हैं जिससे विकलांगता में सुधार देखा गया। अध्ययन में 31 बच्चों और किशोरों को शामिल किया गया जिनकी औसत आयु 16 वर्ष थी।

हेमेटोलॉजिस्ट ऑन्कोलॉजिस्ट की विभागाध्यक्ष डॉ. नीता राधाकृष्णन ने कहा कि गंभीर हीमोफिलिया ए और बी से पीड़ित बच्चों और किशोरों में इस दवा के प्रयोग से न केवल खून बहना कम हुआ है बल्कि जोड़ों की स्थिति सुधरी और समग्र कार्यक्षमता बेहतर हुई। यह विशेष रूप से उन मरीजों के लिए महत्वपूर्ण है जिनमें पहले से जोड़ों की गंभीर समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्ययन यह भी दर्शाता है कि सीमित संसाधनों वाले देशों में हीमोफिलिया के बाद जोड़ों से संबंधित विकलांगता को कम करना संभव है। इस प्रोग्राम में दवाओं की उपलब्धता हीमोफिलिया फेडरेशन ऑफ इंडिया और यूपी सरकार की सप्लाई से सुनिश्चित की गई।

दवा से मिले प्रमुख लाभ
- ब्लीडिंग रेट में कमी। कई मरीजों में वार्षिक ब्लीडिंग रेट 30–36 तक थी जो दवा के बाद तेजी से कम हो गई।
- हीमोफिलिया बी के सभी और हीमोफिलिया ए के 60 प्रतिशत मरीजों में जोड़ों में सुधार हुआ।
- बिना रुकावट फिजियोथेरेपी संभव बनाई।
- सभी मरीजों ने थेरेपी को अच्छी तरह सहन किया।
- 11 किशोर छात्रों को बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षाओं के दौरान प्रोफिलैक्सिस दी गई, जिससे वे ब्लीड-फ्री रह सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें