नोएडा। जेपी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद बच्चों ने ‘मां ओ मां’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। डॉ. प्रिया बंसल ने महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाई। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और कविता के जरिए माताओं के प्रति अपना स्नेह व्यक्त किया। द्वितीय सत्र में अंशु प्रिया ने मानसिक स्वास्थ्य पर विचार साझा करते हुए अभिभावकों को संवेदनशील और सजग रहने का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजलि मलिक मौजूद रहे। ब्यूरो