ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर जारी सेंचुरियन कप सीजन-7 के लीग मैच में श्री राम सेना ने बाबा अल्फा को 21 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम सेना ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 192 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा अल्फा की टीम दस विकेट पर 171 रन ही बना सकी। श्री राम सेना की ओर से देवर्षि ने सात बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।