फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मल्टीपॉइंट कनेक्शन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में मल्टीपॉइंट कनेक्शन नहीं मिलने पर निवासियों ने नाराजगी जताई है। निवासियों का आरोप है कि एक साल पहले 51 प्रतिशत से अधिक लोगों ने सहमति दे दी थी, लेकिन उसके बावजूद अब तक एनपीसीएल की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। निवासी कपिल ने बताया कि सहमति मिलने के बावजूद एनपीसीएल की ओर से विलंब का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। लंबे समय से कार्रवाई न होना यूपीईआरसी के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन है। निवासियों ने एनपीसीएल से मांग की है कि अब तक हुई देरी का स्पष्ट कारण साझा किया जाए। मल्टीपॉइंट कनेक्शन लागू करने का स्पष्ट व संभावित समय-सीमा बताएं। समय पर मल्टीपॉइंट कनेक्शन लागू होने से न केवल मौजूदा समस्याओं का समाधान होगा बल्कि एनपीसीएल के प्रति निवासियों का विश्वास भी मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें