फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विटामिन बी12 की कमी के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को जंतु विज्ञान विभाग व प्राथमिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुमित्रा हॉस्पिटल के सहयोग से हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) और विटामिन बी12 की कमी से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। पोस्टर, फ्लैश कार्ड और अन्य जागरूकता सामग्री के माध्यम से छात्राओं को लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अनीता मिश्रा ने कहा कि छात्राओं के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। यूटीआई जैसी सामान्य दिखाई देने वाली समस्याएं कई बार गंभीर रूप ले सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और नियमित देखभाल अत्यंत महत्वपूर्ण है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें