ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सीएफएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही टी-20 क्रिकेट लीग में इलाइट क्रशर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यमुना एपेक्स को 88 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलाइट क्रशर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए। टीम की ओर से कपिल नागर ने 49 गेंदों में शानदार 100 रन की विस्फोटक पारी खेली। 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यमुना एपेक्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी और मुकाबला 88 रन से हार गई।