फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूनिफाइड पॉलिसी में संशोधन की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। यूनिफाइड रेगुलेशन-2025 लागू होने से औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आ रही परेशानियों को लेकर नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) ने प्राधिकरण के नए अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्प राज सिंह से मुलाकात की। बृहस्पतिवार को सेक्टर-14ए स्थित उनके आवास पर एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नीति में प्रस्तावित संशोधनों पर जल्द विचार करने की मांग की। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्प राज सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रस्तावित संशोधनों पर विचार और उनका विधिक परीक्षण कराने के लिए तीनों प्राधिकरणों के उद्योग संबंधी अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद नीति में संशोधन की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में एनईए महासचिव वीके सेठ, उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, सचिव राहुल नय्यर और एचके गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें