नोएडा (संवाद)। सेक्टर-76 मार्केट में ऑटो में बैठी युवती का मोबाइल चोरी हो गया। सेक्टर-75 स्थित गार्डेनिया गेटवे निवासी मानस ग्रोवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन अदिति सिंह 16 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे सेक्टर-76 मार्केट आई थीं। वह एक ऑटो में बैठी थीं। इसी दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।