फोटो
बौद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी प्रदर्शनी
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बौद्ध धर्म के प्रसार पर आधारित प्रदर्शनी के निर्माण की आधारशिला रखी गई। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण शैक्षणिक संसाधन बनेगी। इसमें बौद्ध धर्म की ऐतिहासिक यात्रा, दर्शन, कला, स्थापत्य और विश्वभर में उसके सांस्कृतिक प्रभाव को आधुनिक माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। समारोह के दौरान भिक्षुओं एवं विद्यार्थियों ने बुद्ध वंदना का सामूहिक पाठ किया। डीन अकादमिक प्रो. राजीव वार्ष्णेय, रजिस्ट्रार प्रो. चंदर कुमार सिंह, निदेशक (निर्माण) एस.के. मिश्रा, डॉ. चिंतला वेंकट शिवासाई आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो