फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर के बाहर खेल रहा बच्चा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहा बच्चा लापता
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र से 11 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई, जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से मैनपुरी निवासी भुवनेश कुमार परिवार के साथ थाना क्षेत्र की गली नंबर-10 में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 22 जून को उनका बेटा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक गायब हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बच्चे का हुलिया और अन्य जानकारी दर्ज कर आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी है। बच्चे की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। एसीपी राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें