जिलास्तरीय मुकाबलों के अगले दौर में किया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में अंडर 14 बालक और बालिकाओं के जिलास्तरीय ताइक्वांडो मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालिकाओं के माइनस 24, 26, 29, 31, 35, 38 किग्रा भारवर्ग और प्लस 38 किग्रा भारवर्ग के मुकाबले हुए। वहीं बालकों ने माइनस 25, 27, 29, 32, 35, 38, 41 भारवर्ग और प्लस 41 किग्रा भारवर्ग के मुकाबलों में भाग लिया।
बालिकाओं में माइनस 24 किग्रा भारवर्ग में माही (एमआरआईएस) ने जीत दर्ज की। वहीं वान्या (सेंट एंथनी) दूसरे स्थान पर रहीं। 26 किग्रा में सिद्धी (सेंट पीटर) और यामिनी (सेंट थॉमस) पहले और दूसरे स्थान पर रहीं। 29 किलोग्राम में मिहिका शर्मा (अग्रवाल स्कूल) ने बाजी मारी जबकि पजस (डीएसआईएस) दूसरे और युवांश कश्यप (जीबीएन) तीसरे स्थान पर रहीं।
31 किग्रा में लव्या (सेंट थॉमस) पहले और पीहू (जीएसएसएस) दूसरे स्थान पर रहीं। 35 किलोग्राम में निर्वाणी अग्रवाल (डीएवी) पहले व आशा गुप्ता (एमआरआईएस) दूसरे स्थान पर रहीं। 38 किग्रा में रियांशी (सेंट एंथनी) पहले और यशिका चौधरी (डीपीएस) दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा प्लस 38 किग्रा में प्रियांशी राजपूत (कार्मेल कॉन्वेंट) पहले और सृष्टि शर्मा (अग्रवाल स्कूल) दूसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग से माइनस 25 किग्रा से तनय तंवर (सैनिक स्कूल) ने बाजी मारी। वहीं 27 किग्रा में प्रियांश कुमार ने जीत दर्ज की। जबकि दूसरे स्थान पर वंंश (रावल स्कूल) रहे। 29 किग्रा में रोहित (एआर कॉन्वेंट) पहले और हरीश (एसआरएस) दूसरे स्थान पर रहे। 32 किलो भारवर्ग में अनंत (एमआरआईएस) ने बाजी मारी जबकि दूसरा स्थान अरुण (जीएसएसएस) ने हासिल किया।
35 किलो में नमन ने जीत दर्ज की जबकि दूसरा स्थान आदित्य चौहान (केएल मेहता) ने हासिल किया। इसके अलावा 38 किग्रा में लक्ष्य (सेंट पीटर) पहले और दक्ष (एमआरआीएस) दूसरे स्थान पर रहे। माइनस 41 किग्रा में मंजीत (सेंट जॉन) पहले और दक्ष (सेंट एंथनी) दूसरे स्थान पर रहे। प्लस 41 किग्रा में कार्तिकेय पांडे (डीएवी) पहले और विहान अरोड़ा (डीपीएस) दूसरे स्थान पर रहे। जिला खेल शिक्षा अधिकारी हरवीर सिंह और सहायक मौलिक शिक्षा खेल अधिकारी प्रेम शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर हौसला बढ़ाया।