फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्रों को शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं बादलपुर में स्थित एम.मायावती राजकीय बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुईं। भाषण प्रतियोगिता में एमए अर्थशास्त्र की छात्रा नंदिनी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रील प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र बबलू सिंह ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश चंद ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रतियोगिताओं की तैयारी सड़क सुरक्षा समिति प्रभारी डॉ. कविता चौधरी के निर्देशन में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें