फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 100 परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को आयोजित सुपर 100 की प्रथम चरण की परीक्षा में 231 परीक्षार्थी बैठे। इस मौके पर जिला गणित विशेषज्ञ विजय प्रतीक धनखड़ ने बताया कि सुपर 100 परीक्षा के लिए 310 बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें से 231 विद्यार्थी परीक्षा के लिए आएं। परीक्षा का संचालन कोविड नियमों को ध्यान में रखकर किया गया। परीक्षा का संचालन पूरी तरह से सफल रहा। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा सुपर100 के तहत चलाया गया कार्यक्रम भविष्य के लिए बेहतरीन है। जिसमें 10 वीं कक्षा में उत्तीर्ण एवं मेधावी छात्रों को मौका मिलता है जो ग्यारहवीं में जिले के राजकीय विद्यालयों की विज्ञान संकाय की कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। जिसमें उच्च कोटि के संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को आईआईटी और एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा में आयोजित होने वाली जेईई, नीट की परीक्षा की तैयारी के लिए 2 साल की निशुल्क कोचिंग करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें