ग्रेटर नोएडा। छठ पूजा के दौरान पानी की कमी न हो, इसके लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने विशेष इंतजाम किए हैं। हर सोसाइटी को पूजा के लिए दो लाख लीटर अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पूजा स्थलों और घाटों पर भी पानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जल विभाग के कर्मचारी नरेंद्र तिवारी ने बताया कि गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में नौ टैंकरों से करीब 50 हजार लीटर पानी पहुंचाया गया है। नेफोवा घाट पर करीब 25 लाख लीटर पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि किसी सोसाइटी को निर्धारित मात्रा से अधिक पानी की जरूरत है तो वह प्राधिकरण को इसकी जानकारी दे सकती है। मांग के अनुसार अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ब्यूरो