ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में पशु प्राथमिक उपचार एवं पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौ सेवा धाम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, होडल, पलवल (हरियाणा) के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को पशुओं की देखभाल, प्राथमिक उपचार तथा पशु कल्याण के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर गौ सेवा धाम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के महासचिव प्रत्याक्ष शर्मा, निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन अकादमिक डॉ. विष्णु शर्मा, डीन छात्र कल्याण विभाग डॉ. संजय यादव, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. राकेश गर्ग, यूबीए व सीएसआर समन्वयक आशीष कुमार गुप्ता व कॉलेज की ओर से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं, संकाय सदस्य, स्टाफ एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।