फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हर घर तिरंगा अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 15 अगस्त को घर, कार्यालय, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रमुखता से तिरंगा फहराया जाएगा। तिरंगा के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियां, प्रदर्शनी समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। जिला पंचायत राज्य अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में शासन से आदेश मिला।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहला चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। प्रदर्शनी लगेंगी और तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता होगी। दूसरे चरण में तिरंगा महोत्सव होगा। मुख्य स्थानों पर तिरंगा मेला लगेगा। पुलिस, एनसीसी, होमगार्ड और खेल विभाग के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली, साइकिल रैली निकाली जाएगी। स्थानीय बाजारों में तिरंगा लाइट से सजावट की जाएगी। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के मध्य सभी सरकारी भवन, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों और कार्यालयों में तिरंगा प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें