शतरंज की बिसात पर छात्राें की चाल से शिक्षक भी हुए दंग
- जिले के तीन स्कूलों में आयोजित की गई अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/ नोएडा/ दादरी। सेक्टर-56 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा के जेपी पब्लिक स्कूल और दादरी के सेंट हुड पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला की जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां नन्हें-मुन्नों बिसात पर मोहरों से ऐसी चालें चलीं कि शिक्षक भी दंग रह गए। जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले हुए।
तीन राउंड प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के लगभग 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्कूल की प्रधानाचार्या चित्राकांत ने बताया कि आयोजन की तारीफ की। वहीं जेपी पब्लिक स्कूल में 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें हर्ष भूषण प्रथम, अवान तिवारी द्वितीय और पर्ल मिश्रा तृतीय रहे। यहां सीनियर वर्ग में अनिरुद्ध पुरी प्रथम, नमन गोयल द्वितीय और गर्व पंत तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडूला मौजूद रहीं। वहीं सेंट हुड काॅन्वेंट स्कूल में 102 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग में 52 और सीनियर वर्ग में 50 छात्र-छात्राओं शतरंज खेला।
-
डीएवी पब्लिक स्कूल
जूनियर वर्ग के विजेता (12 वर्ष से कम आयु)
प्रथम: अथर्व
द्वितीय: अशरिया नोटिया
तृतीय: अचिन्तया तिवारी
सीनियर वर्ग (12 वर्ष से अधिक आयु)
प्रथम: धैर्या भाटी
द्वितीय: हर्षप्रीत कौर नागर
तृतीय: शताक्षी द्विवेदी
जेपी पब्लिक स्कूल
जूनियर वर्ग
प्रथम: हर्ष भूषण
द्वितीय: अवान तिवारी
तृतीय: पर्ल मिश्रा
सीनियर वर्ग
प्रथम: अनिरुद्ध पुरी
द्वितीय: नमन गोयल
तृतीय: गर्व पंत
सेंट हुड पब्लिक स्कूल
जूनियर वर्ग
प्रथम: माही
द्वितीय: दीपेश
तृतीय: अरहान मलिक
सीनियर वर्ग
प्रथम: श्लोक
द्वितीय: रेनू
तृतीय: अभिषेक