ग्रेटर नोएडा। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच हाईराइज सोसायटियों के लिए कमाई का नया विकल्प इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित प्रदर्शनी में एक निजी कंपनी ने पेश किया है। ईवी चार्जिंग स्टेशन वाहनों को चार्ज करने के साथ डिजिटल विज्ञापनों से भी कमाई कराएंगे। कंपनी के प्रतिनिधि प्रवीण त्यागी ने बताया कि सर्वोटेक के डिजिटल स्क्रीन वाले मॉडल में दो चार्जिंग गन और 43 इंच की एलईडी स्क्रीन दी गई है। इस पर विज्ञापन और प्रचार सामग्री दिखाई जा सकती है। ब्यूरो