फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला, मौत

Fri, 23 Oct 2026 07:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- चांदपुर गांव में हुआ हादसा, घर के ऊपर से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन
विज्ञापन

- पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर के छज्जे की तराई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला मोटर से पाइप लगाकर छज्जे पर पानी डाल रही थी। करंट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया। परिजनों ने बाद में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी मुकेश कुमार वाल्मीकि परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने घर की छत पर बाउंड्रीवॉल और छज्जे का निर्माण कराया था। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी मुन्नी देवी छज्जे की तराई कर रही थीं। वह मोटर में पाइप लगाकर छज्जे पर पानी डाल रही थीं। इसी दौरान वह घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें