ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 130 मीटर रोड और सिरसा के पास ट्रकर्स प्वाइंट पर नए ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। प्राधिकरण ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत जिले में कुल 39 चार्जिंग स्टेशन बनाने को मंजूरी मिली है। इससे शहर में ईवी चार्जिंग का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।
शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि चार्जिंग स्टेशनों की संख्या अभी कम है। प्राधिकरण के अनुसार ग्रेनो वेस्ट में योजना के तहत 10 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। प्रत्येक स्टेशन पर दो या अधिक चार्जिंग प्वाइंट होंगे। सिरसा के पास ट्रकर्स प्वाइंट पर स्टेशन बनने से ई-बसों के संचालन में भी सुविधा होगी। कासना बस डिपो के पास स्टेशन पहले ही शुरू हो चुका है। फिलहाल शहर में पांच स्टेशन संचालित हैं। ब्यूरो