जलेसर तहसील में अधिवक्ताओं को संबोधित करते उप्र बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकुमार गौड। संवाद
जलेसर। तहसीलदार को हटाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता 22 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को यहां आए यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ ने अधिवक्ताओं से वार्ता की।
अध्यक्ष शिवकुमार गौड़ के आने पर अधिवक्ताओं का जोश बढ़ गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और तहसीलदार संदीप सिंह को हटवाने की मांग की। अध्यक्ष ने प्रयागराज पहुंचकर तहसीलदार को हटवाने के लिए सरकार को पत्र भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही अपने चुनाव के संबंध में अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा।
स्वागत करने एवं ज्ञापन देनेे वालों में तहसील बार के अध्यक्ष रामनिवास यादव, सचिव गौरव जादौन, प्रमोद राठी, युवराज यादव, रामनरेश यादव, रमेशपाल सिंह, विक्रेंद्र उपाध्याय, शाहनबाज खान, कमलेश सारस्वत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।