फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मौत के 14 महीने बाद जिंदा हो गई महिला, हस्ताक्षर कर बेच दिया प्लाट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जमीन के खेल में फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। यहां एक मृत महिला को कागजों में जिंदा दिखाकर न केवल उसके फर्जी हस्ताक्षर बनाए बल्कि काफी कीमती प्लाॅट भी बेच दिया। पीड़ित ने अदालत के आदेश पर समिति के सचिव, गवाहों और खरीदार समेत 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है।शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विजय कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट में लिखा है कि मां शांति देवी गुप्ता ने 21 जुलाई 1987 को अशोक विहार सहकारी आवास समिति लिमिटेड के अध्यक्ष से एक प्लॉट संख्या-37 खरीदा था। इसके बाद 30 सितंबर 2019 को मां का निधन हो गया था। आरोप है कि मां की मृत्यु के करीब 14 महीने बाद 24 नवंबर 2020 को आरोपियों ने एक साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसमें मां के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अमित गुप्ता के नाम एक मुख्तारनामा खास तैयार करा लिया।
विज्ञापन

इसके बाद प्लॉट संख्या में हेराफेरी कर उसे प्लॉट नंबर 10 दर्शाते हुए 12 नवंबर 2021 को सोमी गुप्ता के नाम बैनामा करा दिया। अदालत के आदेश पर सहकारी आवास समिति सचिव अशोक कुमार सिंह, गवाह सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, प्रवेश कुमार गुप्ता, दिलीप कुलश्रेष्ठ और सोमी गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गहनता के साथ मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें