नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 स्थित वीओसी क्रिकेट मैदान पर सोमवार रात वीकडे नाइट टूर्नामेंट सीजन-3 का फाइनल खेला गया। ईएसक्यू इलेवन ने 47 रनों से कप अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईएसक्यू इलेवन ने 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। लक्ष्य को हासिल करने उतरी ब्लू कैप्स 154 रन पर ऑल आउट हो गई। ईएसक्यू इलेवन के विवेक 57 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। वहीं ब्लू कैप्स के कुंज शर्मा 2 विकेट गिराकर बेस्ट बॉलर रहे।