ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 के पास सड़क किनारे मंगलवार को पेड़ों की छंटाई की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग और आरडब्ल्यूए के प्रयास से सूखी और बढ़ी हुई शाखाओं को हटाकर पेड़ों को व्यवस्थित किया गया। स्थानीय निवासी आलोक सिंह ने बताया कि पेड़ों की बढ़ी शाखाओं के कारण सड़क पर लगी लाइटों की रोशनी ठीक से नहीं पहुंचती थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि पेड़ों की नियमित छंटाई और देखभाल से सड़क किनारे हरियाली बेहतर बनी रहेगी।