गुरसराय। नारायणपुरा साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को 250 किसानों को लेखपाल अनुज डेंगरे की उपस्थिति में खाद वितरण के लिए टोकन बांटे गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने समिति कर्मचारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टोकन प्रणाली लागू की गई है। टोकन के माध्यम से क्रमवार किसानों को डीएपी खाद दी जा रही है, जिससे अव्यवस्था की स्थिति न बने। संवाद