दादरी (संवाद)। शिवा फिल्म सिटी कॉलोनी और धूम मानिकपुर बिजलीघर के पास से दो ट्रांसफॉर्मर से उपकरण चोरी हो गए हैं। अवर अभियंता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवा फिल्म सिटी कॉलोनी से 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 13 नवंबर को जमीन पर गिराकर कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए। धूम मानिकपुर बिजली घर के पास से 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था। 29 नवंबर की रात्रि में जमीन पर गिराकर कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए। अवर अभियंता धीरज कुमार राठौर ने बादलपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।