फोटो है
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-19 स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सोमवार को समान नागरिक अधिकार मंच ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी मांगें नागरिकों के अधिकार, प्रशासनिक पारदर्शिता और समानता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित हैं। इस दौरान मंच के संयोजक एनपी सिंह, गिरीश मिश्रा, सत्य नारायण गोयल, पीएस जैन, राजेश झा, अक्षय द्विवेदी, सचिन राणा, अनिल कुमार, मनी राय, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।