दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र के रूपवास गांव के समीप सरस्वती विहार कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवरात, कीमती सामान समेत करीब 30 लाख का सामान चोरी कर लिया गया। कॉलोनी में ललित कश्यप परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता नवाब कश्यप ने बताया कि 21 फरवरी को परिवार शादी समारोह में मकान में ताला लगाकर गया था। रात्रि के समय मकान के चार ताले तोड़कर चोर घुस गए। घर में रखी अलमारी व संदूक के ताले तोड़े गए। जिनमें से पांच लाख 10 हजार की नकदी, 15 तोले सोना एवं 25 तोले चांदी के जेवरात, कीमती सामान चोरी कर लिया गया। सामान को लेकर चोर फरार हो गए। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर सामान को ले जाते हुए कैद हुए हैं। 22 फरवरी को जब वह घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे और सामान फैला देख दंग रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है। संवाद